Latest news
नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्तावः डॉ रावत कैंट विधायक सविता कपूर बनीं देवभूमि मातृशक्ति संगम की संरक्षक, मातृशक्ति के उत्थान पर दिया जोर मुख्यमंत्री नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए दो कुख्यात अपराधी किए जिला ब... सेना के जवान और सेवादार जुटे हैं हेमकुंट साहिब ट्रेक पर बर्फ हटाने के कार्य में सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सी... बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी हिंदी और भारतीय भाषाओं में निहित है विकसित भारत का भविष्यः डॉ. निशंक

[t4b-ticker]

Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तराखण्डटपकेश्वर मंदिर में घुसा मलबा, महंतों ने भागकर बचाई जान

टपकेश्वर मंदिर में घुसा मलबा, महंतों ने भागकर बचाई जान

देहरादून। सोमवार रात से जारी देहरादून के तमाम हिस्सों में भारी बारिश के कारण जगह-जगह तबाही के मंजर देखे जा रहे हैं। राजधानी दून के सहस्त्रधारा, मालदेवता, टपकेश्वर महादेव मंदिर समेत तमाम स्थानों पर स्थितियां काफी अधिक गंभीर हो गई है। इस विनाशलीला में दून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर की तस्वीर ही बदल दी। मंदिर के भीतर पानी के साथ मलबा घुस गया। इस दौरान मंहतों ने भागकर अपनी जान बचाई।
राजधानी देहरादून के गढ़ीकैंट क्षेत्र में स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश के चलते समीप से बह रही तमसा नदी पूरे उफान पर आ गई। तमसा नदी का जलस्तर लगभग 30 फीट ऊंचाई तक आ गया। बताया जा रहा है कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब तमसा नदी पहाड़ से आए मलबे के साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर की गुफा में भी चली गई। तपेश्वर महादेव मंदिर के चारों तरफ मौजूद अन्य मंदिर परिसर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही महादेव मंदिर के गुफा के अंदर का दृष्ट भी चौंकाने वाला हो गयामंदिर के बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे के आसपास तमसा नदी का जलस्तर अपने सामान्य स्तर से लगभग 30 फीट ऊपर तक बहने लगा। बहाव इतना तेज था कि आसपास मौजूद सभी निर्माण को उसने तोड़ दिया। इसी तेज बहाव की वजह से गुफा के अंदर भी न सिर्फ पानी घुस गया बल्कि मलबा भी पूरा भर गया है। टपकेश्वर महादेव मंदिर की गुफा में जिस रास्ते से श्रद्धालु जाते हैं, उस रास्ते पर पूरा मलबा जमा हो गया है। सुबह 5 के आसपास जब तमसा नदी का बहाव काफी तेज हुआ और गुफा में पानी आने लगा तो वो और उनके साथ वहां मौजूद अन्य महंत भी मंदिर के पीछे से पहाड़ी चढ़कर बाहर निकले। इस मलबे ने मंदिर के अंदर पूरी तरह से तबाही मचा दी है। हालांकि, शिवलिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments