Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम की निंरतर मॉनिटिरिग से आखिरकार ऐतिहासिक घंटाघर को प्रशासन ने दे...

डीएम की निंरतर मॉनिटिरिग से आखिरकार ऐतिहासिक घंटाघर को प्रशासन ने दे ही दिया भव्य स्वरूप

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य गतिमान है। जिसके अन्तर्गत देहरादून  की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिव्य-भव्य स्वरूप में दिखने लगा है। डीएम की निरंतर मॉनिटिरिंग से जहां कार्यों में तेजी आई वहीं विकास योजनाएं कम समय में धरातल पर उतर रही हैं। जिलाधिकारी येनकेन बजट का प्रबन्ध करते हुए भी कार्यों को धरातल पर उतारकर मूर्तरूप देने में जुटा है।, जिनकी उनके द्वारा निरंतर मॉनिटिरिंग की जा रही है। वर्तमान में जिला प्रशासन की कार्यशैली बदली-बदली है, जिला प्रशासन जहां जनमानस के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर सजग है। वहीं अपने स्वच्छ प्रशासन की अपनी छवि पर कमिटमेट है। वर्तमान में जिला प्रशासन के कमिटमेंट योजनाओं की पूर्ण गांरटी बनकर उभर रहे, इसका ताजा उदाहरण पिछले कुछ महीनों में जनहित में लिए गए बड़े-बडे़ निर्णय है।
शहर के घंटाघर चैक को आधुनिक एवं यातायात हेतु सुगम बनाया जा रहा है, जिलाधिकारी ने चार्ज संभालते देहरादून में सुगम सुविधा एवं यातायात के लिए निरंतर प्रयास एवं मंथन से शहर के चैक चैराहों का पारम्परितक एवं पौराणिक शैली सौन्दर्गीकरण के विकसित किए जाने की कार्य योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप शहर के घंटाघर सहित अन्य चैक चैराहों को सौन्दर्याकृत बनाने का कार्य गतिमान है। घंटाघर के सुधारीकरण कार्यों से जहां यातायात संचालन में मदद मिलेगी वहीं, घंटाघर अपने भव्य स्वरूप से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करेगा तथा चैराहों पर राज्य की लोक पारम्परिक शैली में विकसित छवि पर्यटकों में राज्य के लोक संस्कृति एवं परम्परा के दर्शन कराएगी। डीएम ने चैक चैराहों का सौन्दर्यीकरण सुधार, एवं घंटाघर के कार्यों का डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही तैयार कर लिया था जिसके लिए  निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। डीएम ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ कर बजट का प्रबंधन करते हुए कार्य प्रारम्भकरवा दिए हैं,  निर्माण के साथ योजना का रखरखाव भी शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments