Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के जनता दरबार में 30 शिकायतों में से 14 का निस्तारण

डीएम के जनता दरबार में 30 शिकायतों में से 14 का निस्तारण

रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनता मिलन कार्यक्रम में रविग्राम के प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी न होने की समस्या उठाई। साथ ही घंडियाल गदेरे का पानी गांव की ओर आने से खतरा उत्पन्न होने की बात कहते हुए सड़क पर स्कवर (क्रॉस ड्रेनेज) निर्माण की मांग की। चौंरा गांव की सुलोचना देवी ने पेयजल कनेक्शन जोड़े जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र सौंपा। कुंडा दानकोट निवासी नरेश लाल ने क्षतिग्रस्त आवासीय भवन की मरम्मत की मांग रखी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्रावास भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का मुद्दा उठाया। बर्सू निवासी दर्शनी देवी ने आवासीय भवन के नीचे हो रहे भू-धंसाव की समस्या से अवगत कराया। तिलवाड़ा के जागरूक व्यापारियों ने केदारनाथ हाईवे पर अतिक्रमण के मामले में एनएच विभाग एवं तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रुपये का मुआवजा वितरित होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तथा झूठी रिपोर्ट के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की सूचना जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 142 शिकायतें लंबित हैं, जबकि 01 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 3150 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
कार्यक्रम में उप वन संरक्षक रजत सुमन, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंद्रजीत बोस, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments