Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति...

डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट

देहरादून। जनमानस की सुविधा एवं सुगम गैस आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत अरविंद गैस एजेंसी, रेसकोर्स से लगभग 13,890 उपभोक्ताओं के एलपीजी गैस कनेक्शन को जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला के लगभग 22,000 गैस कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी पर शिफ्ट किए गए थे। इससे अरविंद गैस एजेंसी पर अत्यधिक भार पड़ने के कारण उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में विलंब की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला को भूमि संबंधी विवाद के चलते जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए सील किया गया था, जिसके पश्चात उसके उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य एजेंसियों से जोड़ा गया।
जिला प्रशासन द्वारा अरविंद गैस एजेंसी पर भार को संतुलित करते हुए उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड को स्थानांतरित किए गए 13890 उपभोक्ताओं को अब अधिक व्यवस्थित एवं त्वरित सेवा प्राप्त होगी।
जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से नई एजेंसी से समन्वय स्थापित कर गैस आपूर्ति संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं। उपभोक्ता अपनी सुविधा हेतु जीवन ज्योति गैस के नंबरों 9627167899, 9412078085, 9870980577 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments