Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने बाहर निकाली नई राशन की दुकानों की धूल लगी फाइल

डीएम ने बाहर निकाली नई राशन की दुकानों की धूल लगी फाइल

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाइल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए। विभिन्न नगर निगमध्नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु  पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। 07 मई से 27 मई तक  आवेदन आमंत्रित किए थे जिसे विस्तारित करते हुए अंतिम तिथि 15 जून 2025 कर दी गई है।
जिले के नगर निगम, नगर पालिका परिषद क्षेत्र अन्तर्गत नई राशन की दुकानों के लिए परिसीमन क्षेत्र देहरादून अन्तर्गत दीपनगर चकशाहनगर डिफेंस कालोनी, करागीध्देहराखासध्विद्या विहार, बंजारावालाध्मुस्लिम बस्ती, ब्रहमणवालाध्संस्कृतिलोक कालोनी, ब्रहा्रमपुरी। क्षेत्र मियांवाला अन्तर्गत नत्थुवाला, बालावाला, डालनवाला अन्तर्गत बारीघाट कैनाल रोेड, दून विहार जाखन, नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत अम्बेडकर चैक, अद्धैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चैक, आईडीपीएल, इन्द्रानगर, आशुतोष नगर, क्लेमेंटाउन अन्तर्गत लक्खीबागध्मुस्लिम कालोनी, भारूवालाध्इन्दरपुरी फार्म डिकोटा, भण्डारीबाग, कनाटप्लेस अन्तर्गत चुक्खुवाला, नगर पालिका मसूरी अन्तर्गत बर्लोगंज, रायपुर अन्तर्गत हरबंशवाला, महेश्वरी विहार, जैन प्लाट, नेहरूग्राम, डांडा लखौण्ड, प्रेमनगर अन्तर्गत शान्ति विहार गोविन्दगढ, विजयपार्क तथा सहसपुर अन्तर्गत चोयला चन्द्रबनी में स्थल प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 387954 राशन कार्ड है, अंत्योदय अन्न योजना के 37312, प्राथमिक परिवार 219827, उत्तराखण्ड राज्य खाद्य योजना 130815 राशन कार्ड हैं, जिनमें कुल 35393 ही सत्यापित हैं तथा 1445 कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को टीमे गठित कर जिले में समस्त श्रेणी के राशन कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments