Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डतीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के लिए कलाकारों के ऑडिशन संपन्न

तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के लिए कलाकारों के ऑडिशन संपन्न

देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में रविवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव मीनू आले एवं रमा थापा ने बताया कि फेस्टिवल के मंच पर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ-साथ देहरादून के प्रसिद्ध गायक सतीश थापा, लोकप्रिय गायिका दीप्ति राणा और देविन शाही भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ये सभी कलाकार अतिथि कलाकारों के साथ मंच साझा करेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि यह भव्य सांस्कृतिक उत्सव 20, 21 और 22 फरवरी को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में पहाड़ी खान-पान, पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक फैशन शो और विविध सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक देखने को मिलेगी। इसकी एक विशेषता यह भी होगी कि यह पूरा आयोजन तीनों दिन प्लास्टिक मुक्त रहेगा। इस अवसर पर सूर्य विक्रम शाही, विनीता खत्री, मीनू क्षेत्री, पूनम थापा, कविता क्षेत्री, नैनका राणा, शीलू राई, सविता क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments