Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्मिकों का हुआ पहला रेन्डमाइजेशन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्मिकों का हुआ पहला रेन्डमाइजेशन

देहरादून। उपजिला निर्वाचन अधिकारी नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से पहला रेंडमाइजेशन किया गया।
मंगलवार को यहां जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उपजिला निर्वाचन अधिकारीध्नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से पहला रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें जिले के 14 हजार पात्र कार्मिकों के पूर्ण डेटाबेस से 25 प्रतिशत रिजर्व सहित 7560 कार्मिकों का चयन किया। इसमें पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी शामिल है। देहरादून जनपद के 06 विकास खंडों में कुल 1090 मतदेय स्थल है। पहले रेंडमाइजेशन के तहत 1512 मतदान दल बनाए गए है, जिसमें 7560 कार्मिकों का चयन किया गया है। चयनित पीठासीन अधिकारियों को 06 जुलाई और प्रथम मतदान अधिकारियों को 07 जुलाई को पहला प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों के दूसरे रेंडमाइजेशन में पार्टी गठन के साथ ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में द्वितीय कार्मिक के रूप में महिला कार्मिक की भी तैनाती की जाएगी। पारदर्शिता के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की पूरी वीडियो एवं फोटोग्राफी भी की गई। कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह चैहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय, डीटीडीओ बृजेन्द्र पांडेय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments