Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डत्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिक मजबूत हुईः हेमंत द्विवेदी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिक मजबूत हुईः हेमंत द्विवेदी

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के दिशा-निर्देशन में प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
गांवदृगांव तक संगठन की सक्रियता और सरकार की योजनाओं के लाभ ने पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया। कई जिलों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जिससे स्थानीय स्तर पर पार्टी का जनाधार और बढ़ा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि जिलापंचायत अध्यक्ष की 12 सीटों में से 10 सीटें भाजपा के खाते में आयी, बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित एवं पार्टी विचारधारा में आस्था रखने वाले प्रत्याशी क्षेत्र प्रमुख पद पर विजयी रहे तथा ग्राम पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनावों के परिणाम यह संकेत देते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की लोकप्रियता पहले की तरह बरकरार है और विकास तथा पारदर्शिता का संदेश मतदाताओं तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि समूचे विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है परिणामस्वरूप भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments