Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत...

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

श्रीनगर। लंबे समय से श्रीनगर पौड़ी रोड क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार शनिवार सुबह वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। यह वही गुलदार बताया जा रहा है, जिसने गंगा दर्शन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर तीन लोगों पर हमला किया था। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था। गुलदार की बढ़ती सक्रियता और हमलों की बढ़ती घटनाओं के बाद वन विभाग ने गंगा दर्शन के समीप गौशाला क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद सुबह यह गुलदार उसी पिंजरे में फंस गया। गुलदार के पकड़ में आने की खबर से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन वन विभाग ने अभी भी सतर्कता बरतने की अपील की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि गुलदार पकड़े जाने के बावजूद अभी भी सतर्कता बरतें. सुबह-शाम की वॉक या अन्य किसी गतिविधि के दौरान अकेले ना निकलें और विशेषकर अंधेरे वाले क्षेत्रों से बचें।
विभाग का कहना है कि गुलदार को पकड़ लिया गया है, लेकिन यह जांच का विषय है की गुलदार हमलावर क्यों हुआ। वन विभाग की टीम गुलदार को फिलहाल पौड़ी स्थित वन कार्यालय ले गई है, जहां वन्यजीव विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि गुलदार के हमलावर व्यवहार के पीछे कोई चोट, बीमारी या कोई अन्य कारण तो नहीं है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद जहां क्षेत्रीय जनता में थोड़ी राहत है। वहीं विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आस-पास के जंगलों में अन्य वन्यजीवों की गतिविधियां भी जारी हैं, ऐसे में लापरवाह ना बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments