Latest news
रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरणः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई रोपवे डेवलपमेंट निदेशक मंडल की बैठक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूचीः डी... मंत्री खजान दास ने वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर ली बैठक शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेहीः डीएम मैक्स हॉस्पिटल ने 23 वर्षीय युवक के कटे पैर को सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे सीएम धामी

[t4b-ticker]

Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तराखण्डधन सिंह रावत से छिना स्वास्थ्य विभाग, सुबोध उनियाल को मिली जिम्मेदारी

धन सिंह रावत से छिना स्वास्थ्य विभाग, सुबोध उनियाल को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। धामी कैबिनेट ने बीते दिनों कैबिनेट विस्तार किया। जिसके बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
सुबोध उनियाल धामी सरकार के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। सुबोध उनियाल के पास अभी वन विभाग है. इसके साथ ही सुबोध उनियाल के पास निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी भी है।
सुबोध उनियाल ने यूपी से अपनी राजनीति की शुरुआत की, वे इलाहबाद विवि में थे. सुबोध उनियाल की राजनीति की आधिकारिक शुरुआत कांग्रेस से हुई। साल 2002 में सुबोध उनियाल ने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।
सुबोध उनियाल 2016 में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुये. इसके बाद 2017 में उन्होंने नरेंद्रनगर से फिर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे त्रिवेंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने. तब सुबोध उनियाल के पास कृषि,वृक्षारोपण और बागवानी, रेशम का विकास विभाग थे। इसके बाद साल 2022 में भी सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से ही चुनाव लड़े। यहां से जीतकर वे धामी सरकार में मंत्री बने। यहां उन्हें वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई. अब धामी कैबिनेट विस्तार में सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments