Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक कामः महाराज

धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक कामः महाराज

पौड़ी। जन जन की सरकार जन जन के द्वार के अन्तर्गत धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इन आयोजनों का मकसद सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी आम जन तक पहुंचाना है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के चैथे दिन मंगलवार को विकासखण्ड बीरोंखाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 404.79 लाख की लागत से निर्मित होने वाली खलधार-ठंगा मोटर मार्ग के भूमि पूजन एवं शिलान्यास एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर 44 लाख की धनराशि के डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली एवं जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्षों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण-दंगा विरोधी कानून, भू-कानून महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30ः क्षैतिज आरक्षण और लखपति दीदी जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं इस राज्य के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं।
श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14 करोड़ की धनराशि से बनने वाली 10 किमी लम्बी उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग स्वीकृत हो चुका है। जबकि सरायखेत-जोगीमणी मोटर मार्ग के मध्य से कमलिया पल्ला 3 किमी के लगभग जो फौरेस्ट के कारण रुका है उसकी बाधायें भी दूर कर शीघ्र ही निर्माण किया जायेगा। इस दौरान विकासखण्ड मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री और चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सरकार द्वारा चैबट्टाखाल विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यों से भी अवगत करवाया। उन्होंने सशक्त मंडल और सशक्त संगठन के तहत भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों से पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments