Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनगर पालिका पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, नेशनल हाईवे किया जाम

नगर पालिका पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, नेशनल हाईवे किया जाम

रामनगर। सल्ट क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और उनके समर्थकों ने सोमवार को नैनीताल जिले के रामनगर के आमडंडा के पास नेशनल हाईवे-309 पर अचानक रोड जाम कर दी. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।
नारायण सिंह रावत ने बताया कि रामनगर नगर पालिका द्वारा हाल ही में एक टेंडर पारित किया गया है। जिसके तहत ठेकेदार को शहर के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं जैसे शिवलालपुर चुंगी, आमडंडा बाईपास पुल और अन्य स्थानों पर कमर्शियल वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने की अनुमति दी गई है। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने इस वसूली के लिए गुंडे-मवाली तैनात कर रखे हैं।
नारायण सिंह रावत ने कहा कि ये गुंडे मवाली आने-जाने वाले वाहनों से 50, 100, 300 तक की वसूली कर रहे हैं। बस संचालकों का कहना है कि उनसे 500 तक मांगा जा रहा है। नारायण रावत ने दावा किया कि जो वाहन चालक पैसा देने से मना करते हैं, उनके साथ हाथापाई तक की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ मोटर मालिकों ने उन्हें मारपीट के वीडियो भी दिखाए हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि पहले नगर पालिका केवल 5-10 की पर्ची काटती थी। लेकिन प्रशासक काल के दौरान पूर्व एसडीएम की अध्यक्षता में बोर्ड मीटिंग में प्रवेश शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ। उसके बाद शहर के प्रवेश बिंदुओं पर 50 से 300 तक वसूली शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी इस अवैध वसूली की शिकायत की गई थी। लेकिन नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की. मजबूरन सोमवार को चक्का जाम करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments