Latest news
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हरिद्वार कुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करेंः महाराज चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शनः सतपाल महाराज तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त प्रमुख सचिव ने प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन के संबंध में ली बैठक नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मानः डीएम नरेंद्रनगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, 1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस-कैफेटेरिया बंद करने के न... प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

[t4b-ticker]

Friday, October 16, 2026
Homeउत्तराखण्डनन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश...

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री

देहरादून। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक निर्वाचन में नन्दलाल जोशी को एक बार फिर निर्विरोध प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया। उनके पुनः निर्विरोध निर्वाचन से जल संस्थान के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। निर्वाचन के दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश की प्रांतीय कार्यसमिति का द्विवार्षिक निर्वाचन बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया सूर्यप्रकाश राणाकोटी, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड प्रदेशय अजयकान्त शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघय प्रेम सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष, वन विकास निगम तथा रमेश नेगी के संयुक्त मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में संगठन के सदस्यों ने आपसी सहमति और सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया।
पुनः प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने के बाद नन्दलाल जोशी ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की सभी न्यायोचित मांगों को जल संस्थान प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जोशी ने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक एकजुटता और कर्मचारियों के आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कर्मचारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और सेवा संबंधी विषयों के निस्तारण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उनके पुनः निर्विरोध निर्वाचन को कर्मचारियों के बीच उनके प्रति विश्वास और संगठनात्मक स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है।
निर्वाचन में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और लंबित मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने नन्दलाल जोशी के पुनः निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संघ कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments