Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनवोदय विद्यालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से कर रहे थे...

नवोदय विद्यालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से कर रहे थे नकल, 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार

देहरादून। नवोदय विद्यालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते 17 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा सीबीएसई बोर्ड की ओर से देहरादून के दो स्कूलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। आरोपियों के पास से 17 ब्लूटूथ डिवाइस बरामद की गई हैं। इनके खिलाफ दो मुकदमे पटेलनगर और एक डालनवाला में दर्ज किया गया है। नकलची अभ्यर्थियों के सॉल्वर गैंग के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सॉल्वर गैंग देहरादून से बाहर का बताया जा रहा है। इनकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से पटेलनगर क्षेत्र में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल और डालनवाला में दून इंटरनेशनल स्कूल में यह परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी। पहली पाली की परीक्षा में सोशल बलूनी स्कूल से सूचना मिली कि एक अभ्यर्थी संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ दिखाई दिया। उसकी जांच की गई तो पता चला कि यह ब्लूटूथ डिवाइस है जिसे उसने जूते में छिपाया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ यादव नाम के अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शाम की पाली में भी यहां परीक्षा होनी थी। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक के साथ मिलकर चेकिंग की तो यहां से सात और अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दूसरे केंद्र में भी पड़ताल की। डालनवाला थाने से एक टीम ने दून इंटरनेशनल स्कूल में छापा मारा। यहां से कुल नौ अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इनका सॉल्वर कौन था और कहां से इनके साथ ऑनलाइन होना था इसकी जांच भी की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि यह सॉल्वर गैंग देहरादून से बाहर का है। इसमें उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी दबिश के लिए टीमें भेजी गई हैं। सभी आरोपियों से मिले ब्लूटूथ डिवाइस को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
सोशल बलूनी स्कूल से जिन्हें गिरफ्तार किया गया उनमें सौरभ यादव निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, अमन निवासी हिसार, हरियाणा, रोबिन निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश, अक्षय मान निवासी सिनौली, बागपत, उत्तर प्रदेश, नीरज मान निवासी सिनौली, बागपत उत्तर प्रदेश, मोहित कुमार निवासी ग्राम बड़कला, जींद, हरियाणा, अंकुश निवासी हिसार, हरियाणा मनीष मलिक निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। दून इंटरनेशनल स्कूल से गिरफ्तार छात्रों में इलू माला वेंकटेश, राकेश, विशाल भर, ज्योति, पवन, अखिल, साहिल, अंकुर ग्रेवाल व कपिल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments