Latest news
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम रेड अलर्ट, अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्यमंत्री फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार मुख्य चुनाव आयुक्त मामले को बेवजह दिया जा रहा तूलः सीएम धामी मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर 26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायीः मुख्यमंत्री राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही

[t4b-ticker]

Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डपतंजलि वेलनेस सेंटर में बाबा रामदेव ने किया एक्सिस बैंक के एटीएम...

पतंजलि वेलनेस सेंटर में बाबा रामदेव ने किया एक्सिस बैंक के एटीएम का उद्घाटन

हरिद्वार। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने हरिद्वार स्थित पतंजलि वेलनेस सेंटर में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) का उद्घाटन किया है. इस एटीएम सेंटर का उद्घाटन योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव जी के हस्ते किया गया, जो 24 घंटे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा।
इस पहल के साथ एक्सिस बैंक ने सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं को अपने ग्राहकों तक पहुंच को आसान बनाया है और अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इस उद्घाटन समारोह में स्वामी बजरंग देव जी के अलावा एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें क्षेत्रीय शाखा बैंकिंग प्रमुख- उत्तर 3 श्रीकेश पी. और देहरादून के मंडल प्रमुख रजित सिंगला शामिल थे।
पतंजलि योगपीठ, फेज 2, दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग, महर्षि दयानंद ग्राम रुड़की, पंचायनपुर के पास, पतंजलि वेलनेस सेंटर में स्थित यह नया एटीएम आने वाले आगंतुकों, कर्मचारियों और निवासियों की जरूरतों को पूरा करेगा। ग्राहक अब इसके माध्यम से आसानी से नकदी निकाल और जमा कर सकते हैं, और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments