Latest news
कौशल विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के मंत्री बहुगुणा ने दिए निर्देश आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाएः कौशिक नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का माध्यम बनेगाः सीएम मुख्यमंत्री की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय आईपीएससी टेनिस टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन दृढ़ संकल्प के आगे नहीं कोई सीमा, अनुराग रावत ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति एसआईआर के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण एईएसएल देहरादून के 16 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मंत्री गणेश जोशी ने किया सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत

[t4b-ticker]

Tuesday, June 2, 2026
Homeउत्तराखण्डपद्मभूषण से सम्मानित किए जाने पर सीएम धामी ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी...

पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने पर सीएम धामी ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मान है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री, सांसद, राज्यपाल और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में श्री कोश्यारी ने जो आदर्श स्थापित किए हैं, वे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और विकास के विभिन्न आयामों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments