Latest news
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें दर्ज, एडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मामले में बढ़ सकती हैं गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के... मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड

[t4b-ticker]

Monday, November 2, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित...

पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है।
बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) की डोली यात्रा के 18 जुलाई 2026 को जनपद आगमन पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर यमुना गंगा के मध्य सिलक्यारा सुरंग के ठीक ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की थी जिसका तुरंत संज्ञान लेकर श्री महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित कर सचिव पर्यटन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज कहा कि श्री बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) में तीसरे साल सेम नाग राजा के तर्ज पर त्रिवार्षिक राजकीय मेले का आयोजन बड़े भव्यता और दिव्यता से मनाया जाता है। यह यमुना घाटी एवं गंगा घाटी का बहुत ही बड़ा आस्था का केन्द्र है जहाँ पर प्रत्येक दिन पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है, और पर्यटन की दृष्टि से यह स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए क्षेत्रवासियों की मांग पको देखते हुए इस पवित्र तपोस्थली को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments