Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखण्डपलगाम आतंकी हमले के विरोध में पछवादून का बाजार रहा बंद

पलगाम आतंकी हमले के विरोध में पछवादून का बाजार रहा बंद

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को पछवादून के बाजार बंद रहे। हिंदू संगठनों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। साथ ही व्यापारियों ने बाजार बंद कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आतंकी हमला अत्यंत दुरूखद, निंदनीय और मानवता के विरुद्ध एक कायरता पूर्ण कृत्य है। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल देहरादून ने यह निर्णय लिया है कि पछवादून व्यापार मंडल एसोसिएशन 25 अप्रैल को बाजार बंद रखेगा। बताया कि शाम सात बजे यात्रिक होटल के पास सभी को एकत्र होकर कैंडल मार्च गीता भवन से होते हुए पहाड़ी गली चौक तक निकालेंगे। कहा कि सरकार को चाहिए कि ऐसे क्रूरतापूर्ण कृत्यों का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाए।
इसके अलावा सपा के पूर्व जिला महासचिव रघुवीर सिंह मेहता ने पहलगाम में आतंकी घटना में पर्यटकों की हत्या पर गहरा रोष जताया है। सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष सतपाल सिंह  ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। श्रद्धाजंलि सभा में अमर, राजेश, बिल्लू, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments