Latest news
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहनाः सीएम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को मिल रहा प्रोत्साहन खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़ कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कुमाऊं के किसी नगर निगम क्षेत्र में नहीं हो रहा पथ विक्रेता अधिनियम का पालन एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व विधायक राठौर को भाजपा ने दिया नोटिस, अनुशासनहीनता के दायरे मे...

पूर्व विधायक राठौर को भाजपा ने दिया नोटिस, अनुशासनहीनता के दायरे मे होगी सुनवाई

देहरादून। भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर सोशल मीडिया सहित तमाम माध्यमों मे उन्हे लेकर आ रही खबरों को पार्टी ने अमर्यादित मानते हुए उन्हे नोटिस दिया है। जिसमें इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए अनुशासनहीनता के दायरे में लिया गया है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से राठौर ने मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। जिस पर पार्टी द्वारा विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ समय से पूर्व विधायक राठौर से संबंधित विभिन्न ख़बरें और वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही हैं। पार्टी ने इसे अमर्यादित आचरण मानकर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला माना है। उनकी इन सार्वजनिक गतिविधियाँ को अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए, उन्हें नोटिस दिया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी का कोई भी व्यक्ति बड़ा हो या छोटा, लेकिन किसी का भी अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। ये सब सामाजिक दृष्टि से भी उचित नही है और पार्टी की छवि को भी धूमिल करता है। भाजपा सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीयता के मानकों पर किसी कीमत कर समझौता नहीं करती है। श्री चौहान ने बताया कि राठौर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना पक्ष प्रस्तुत कर, जवाब सौंपा गया। जिस पर पार्टी की अनुशासन समिति में विस्तृत विचार किया जाएगा और शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments