Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री की प्रभावी कूटनीति के कारण तेल और गैस आपूर्ति पर कोई...

प्रधानमंत्री की प्रभावी कूटनीति के कारण तेल और गैस आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ाः जीतन राम मांझी

देहरादून। केंद्रीय लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी हल्द्वानी में एमएसएमई के एक्सपेंशन सेंटर के निरीक्षण के बाद नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बोट हाउस क्लब में कहा- प्रधानमंत्री की प्रभावी कूटनीति के कारण मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का भारत की तेल और गैस आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बावजूद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत देने का प्रयास किया है। केंद्रीय मंत्री (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) मांझी ने कहा कि उत्तराखंड में एमएसएमई विभाग के कार्यालय हैं जिसके तहत हल्द्वानी में एक एक्सपेंशन सेंटर है और वह उसी के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
श्री मांझी ने कहा कि भारत ने संतुलित विदेश नीति अपनाते हुए इजरायल और ईरान दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं। हार्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों को आवाजाही की अनुमति मिलना इसी कूटनीतिक सफलता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। “इस क्षेत्र में ऊर्जा संसाधनों की बजाय मानव संसाधन की अधिक आवश्यकता होती है, और इसके माध्यम से देश में लगभग 33 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी ने कहा देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। सरकार कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जमाखोरी करने वालों पर सख्त नजर रखने की बात भी कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments