Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार

प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन कराने के एवज में यह घूस मांगी थी, लेकिन धरी गई। अब विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई। बता दें कि देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने रुड़की के बाल विकास अधिकारी कार्यालय में छापा मारा। ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ मौके पर ही दबोच लिया। इस मामले में आंगनबाड़ी सहायिका की शिकायत पर सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
दरअसल, बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी ने आंगनबाड़ी सहायिका से उसके प्रमोशन के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की पुष्टि कर जाल बिछाया। तय योजना के तहत बुधवार को जैसे ही सुपरवाइजर ने रिश्वत की रकम ली, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रिश्वत की यह करारी गड्डी ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के लिए फांस बन गई। वहीं, इस मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के अधिकारी का भी नाम सामने आया है। फिलहाल, उनकी भूमिका को लेकर सतर्कता टीम जांच में जुटी हुई है। पूरे नेटवर्क की अब कड़ियां खंगाली जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, इस छापेमारी के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments