Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Friday, August 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने की सीएम धामी से मुलाकात

प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने की सीएम धामी से मुलाकात

देहरादून। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं साक्षी सिंह ने मुख्य मंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया, जिससे वे यहाँ की अध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का साक्षात्कार कर सकें। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं की रचनात्मकता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके माध्यम से राज्य की सुंदरता एवं सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुँचाने में सहयोग मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments