Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रिंस चौक पर डी-वाटरिंग पंप कारगर साबित

प्रिंस चौक पर डी-वाटरिंग पंप कारगर साबित

देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा 07 एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए 17-हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप जलभराव की समस्या से निपटने में कारगर साबित हो रहे है। अतिवृष्टि के कारण पानी जमा होने पर डी-वाटरिंग पंप से कम से कम रिसपांस टाइम में समस्या का निस्तारण होने लगा है। विगत 29 जुलाई को देहरादून के प्रिंस चौक पर जलभराव होने पर क्यूआरटी ने स्मार्ट सिटी और पीआईयू के साथ मिलकर पहली बार प्रिंस चौक में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप का इस्तेमाल किया। हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप से जलभराव समस्या का कुछ ही मिनटों में निस्तारण किया गया और आवगमन को सुचारू किया गया। डी-वाटरिंग पंप से जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी की गई। जिससे प्रिंस चौक पर समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिली।
जलभराव क्षेत्रों में क्यूआरटी का नियमित निरीक्षण जारीः जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्यूआरटी तत्परता से जुटी है। विगत 29 जुलाई को अतिवृष्टि होने पर क्यूआरटी ने रिस्पना कैचमेंट, चंद्रबनी क्षेत्र, आईएसबीटी और बंजारावाला, आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। क्यूआरटी सदस्य मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से किसी भी स्थान पर जलभराव की समस्या नही पाई गई। शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी तत्परता से अपने क्षेत्रों में डटी है और अतिवृष्टि से जलभराव होने पर त्वरित समस्या का निस्तारण कर रही है।
दून जाखन क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का हुआ त्वरित निदानः दून जाखन क्षेत्र ने संजय नौटियाल ने क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज की। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देर्शो पर जल संस्थान की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जल संस्थान की टीम ने मौके पर पाइप लाइन की मरम्मत कर समस्या का त्वरित निस्तारण किया गया है। उपभोक्ताओं को अब अपने जल संयोजन से शुद्व जलापूर्ति हो होने लगी है। उपभोक्ताओं द्वारा इस पर संतुष्टि व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments