Latest news
भाजपा ने पत्रकारों के संग मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू समेत दो ग... जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश जैनी ने डा हरक सिंह पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

[t4b-ticker]

Tuesday, November 10, 2026
Homeअपराधफर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। बाजपुर तहसील क्षेत्र में सामने आए दो मामलों में नौ लोगों के खिलाफ दस्तावेजों की कूटरचना, धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पीलीभीत जिले की नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल भी शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए फर्जी जाति और स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनवाने में भूमिका निभाई।
राज्य के हल्द्वानी, श्रीनगर और देहरादून मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर की बाजपुर तहसील में तीन छात्रों और एक छात्रा से जुड़े प्रमाणपत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान चित्रा, दीक्षा, अनुराग भोजवाल और रिया सिंह से संबंधित प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी सामने आने की बात कही गई है। प्रशासन के अनुसार इन अभ्यर्थियों को अलग-अलग गांवों का निवासी दर्शाकर जाति और स्थायी निवास प्रमाणपत्र तैयार कराए गए थे। जांच के बाद चारों अभ्यर्थियों के संबंधित प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए हैं।
मामले में सामने आए विवरण के अनुसार, अनुराग भोजवाल के पिता श्याम बिहारी ने अपने बयान में कथित तौर पर बताया कि बेटे के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए प्रमाणपत्र बनवाने के उद्देश्य से बरेली निवासी हरपाल को 50 हजार रुपये दिए गए थे। प्रमाणपत्र तैयार कराने की प्रक्रिया और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों से जुड़े मामलों की जांच अब केवल ऊधमसिंह नगर तक सीमित नहीं है। देहरादून में भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीटों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए दाखिले से जुड़े मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसी जांच में एसआईटी ने एक और आरोपी धीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। धीरज श्रीवास्तव मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल का निवासी बताया गया है और पुलिस के अनुसार वह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रूपेश पंडित का साथी है। उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले से जुड़े प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बाजपुर में सामने आए मामले के बाद फर्जी पते, गलत दस्तावेज और प्रमाणपत्र जारी कराने में कथित भूमिका की जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में श्याम बिहारी भोजवाल, चेयरमैन नगर पंचायत बरखेड़ा, शिवम माथुर, मो. आलम, अर्चना व रोहित शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments