Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद स्पीड पोस्ट से पहुंचेगा श्रद्धालुओं तकः...

बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद स्पीड पोस्ट से पहुंचेगा श्रद्धालुओं तकः बीकेटीसी अध्यक्ष

देहरादून। बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा शुरू कर दी है।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज बीकेटीसी के केनाल रोड स्थित कार्यालय में भगवान बदरी विशाल तथा भगवान केदारनाथ जी के प्रसाद के पैकेट देहरादून स्थित भारतीय पोस्ट आफिस उप मंडल अधिकारियों को सौंपे।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को धामों का प्रसाद पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है जिसके तहत पोस्ट आफिस के प्रतिनिधि बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय से प्रसाद के पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु प्राप्त करेंगे। भगवान बदरी विशाल एवं भगवान केदारनाथ जी की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति यात्रा वर्ष प्रसाद भेजा जायेगा।
बीकेटीसी की ओर से प्रसाद के 42 पैकेट स्पीड पोस्ट हेतु डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गये। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित सहायक निदेशक (मार्केटिंग) आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments