Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबर्ड फ्लू संक्रमण की आशंका होने पर शीघ्र करें कार्यवाहीः जैन

बर्ड फ्लू संक्रमण की आशंका होने पर शीघ्र करें कार्यवाहीः जैन

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बर्ड फ्लू से बचाव और रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बर्ड फ्लू से बचने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। किसी भी जगह अगर संक्रमण की आशंका हो तो तुरंत कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पशुपालन विभाग को मुर्गी फार्म और दुकानों की निगरानी करने, मृत पक्षियों को सही तरीके से निपटाने और किसी भी लक्षण की तुरंत सूचना देने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में निगरानी कक्ष बनाने, लोगों को बीमारी के लक्षणों की जानकारी देने और इलाज की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। वन विभाग को पक्षियों पर नजर रखने और अगर कोई मृत पक्षी दिखे तो तुरंत सूचना देने को कहा गया। नगर निकाय और ग्राम पंचायतों को सफाई पर विशेष ध्यान देने और मृत पक्षियों के निपटाने की व्यवस्था तुरंत करने को कहा गया। शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों को बर्ड फ्लू से जुड़ी जानकारी देने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, आम लोगों को भी जागरूक किया जाए कि अगर कहीं मृत पक्षी दिखे तो तुरंत संबंधित विभाग को खबर दें। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग कल्याणी, रुद्रप्रयाग मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आशीष रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश, सीओ रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments