Latest news
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित, चिकित्सा शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं परिजनो... मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93 करोड़ की वित्तीय स्वीक... डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

[t4b-ticker]

Tuesday, July 28, 2026
Homeउत्तराखण्डबिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन ने दर्ज कराया मुकदमा

बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन ने दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर एवं उसके प्रतिनिधि के विरूद्ध जिला प्रशासन ने थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्ञातब्य है कि जीएसटी जमा न करने पर जिला प्रशासन ने बिल्डर के फ्लैटों को कुर्क कर नीलाम करने की कार्यवाही सम्पादित की गई थी, उन्हें बिल्डर ने पहले ही बेच दिया था । बिल्डर की जालसाजी सामने आने के बाद जिला प्रशासन की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने बिल्डर व उसके प्रतिनिधि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मैसर्स क्वींसटन रियलिटी प्रोजेक्टस एलएलपी, कैनाल रोड पर जीएसटी देय बकाया चल रहा है। जीएसटी जमा न करने पर तहसीलदार सदर ने 05 जनवरी को बिल्डर के दो फ्लैट कुर्क कर दिए थे।
नीलामी की कार्रवाई संपन्न होने के बाद उच्चतम बोलीदाता के हक में नीलामी छोड़ी गई और सभी औपचारिकताएं, फर्म के प्रतिनिधि की उपस्थिति में पूर्ण की गई। पांच जनवरी को दोनों पलेटों की बोली लगाई गई और उच्चतम बोलीदाता को फ्लैट प्रदान करते हुए 02 फ्लैट 303 व 403 कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी सूचना समाचारपत्रों मे प्रकाशित कराई गई। नीलामी की कार्रवाई संपन्न होने के बाद उच्चतम बोलीदाता के हक में नीलामी छोड़ी गईं कार्रवाई संपन्न की गई। समस्त प्रक्रिया के बाद संज्ञान में आया कि मैसर्स क्वींसटन प्रोजेक्ट ने पूर्व में ही दो विक्रयपत्र 27 मई 2022 को पूजा संजय मिश्रा के हक में निष्पादित यह फ्लैट बैंक में बंधक हैं। इस सारे प्रकरण को बिल्डर ने धोखाधड़ी करते हुए तहसीलदार व नीलाम अधिकारी से छिपाया गया था। तथ्यों से अंजान नीलाम अधिकारी व तहसीलदार की ओर से समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद प्रमाणपत्र संपादित व पंजीकृत कराया गया है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने कर्मवीर सिंह निवासी गुरु महिमा साई बाबा पार्क, वेस्ट मुंबई, महाराष्ट्र, आशीष राजेंद्र गर्ग निवासी बांद्रा वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र, राजपुरोहित विक्रम सिंह निवासी पटेल सोसाइटी गुजरात व उनके स्थानीय प्रतिनिधि अजय काठबंगला कैनाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments