Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कोटद्वार एवं यमकेश्वर क्षेत्र में नागरिक अभिनंदन

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कोटद्वार एवं यमकेश्वर क्षेत्र में नागरिक अभिनंदन

कोटद्वार/पौड़ी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कोटद्वार एवं मयंकेश्वर क्षेत्र में भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ। उत्साहपूर्वक पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊं के साथ लोगों ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया, फूलमालाओं पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों का उनके नागरिक अभिनंदन के लिए आभार जताया कहा कि देशघ् के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड चारधाम तथा सभी दिव्य मंदिर श्रृंखलाओं के विकास पर जोर है इसी के अनुरूप श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सभी तीर्थयात्रियों को मंदिरों में सरल सुगम दर्शन सुविधा हेतु कृत संकल्पित है उन्होंने सभी से श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ दर्शन हेतु भी आमंत्रित किया।
देवी रोड कोटद्वार में एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मान समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं तथा नगर की कई मंदिर समितियों तथा संगठनों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी स्वागत को पहुंची। पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये।इसी तरह दुगड्डा, मटियाली,कांडाखाल, पौखाल,थलनदी में जनता स्वागत को पहुंची। कश्यप ऋषि की तपस्थली थलनदी में बीकेटीसी अध्यक्ष ने  कथा व्यास सर्वानंद शास्त्री गोवत्स की ओर से आयोजित रामकथा का भी श्रवण किया तथा व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। कांडाखाल में आयोजित कार्यक्रम में बीकेटीसी अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्या दत्त भट्ट को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इससे पहले कोटद्वार में बीकेटीसी अध्यक्ष ने सिद्धबली हनुमान मंदिर में दर्शन किये तथा महंत दिलीप रावत से भी भेंट की। थलनदी के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अपने पैतृक गांव खोबरा पहुंचे जहां वह शनिवार को कुल देवता की पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। उसके बाद उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर जायेंगे इसके पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोटद्वार मैयर शैलेंद्र रावत,
जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, गौरक्षा समिति अध्यक्ष डा. राजेंद्र अंथ्वाल, विजय लखेड़ा,विश्वपाल जैन,नगर अध्यक्ष आशीष रावत,द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष मनोज गोसाईं, कीर्ति मोहन बहुखंडी, यमकेश्वर मंडल अध्यक्ष अनिल रावत, प्रधान हनुमान सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह आर्य,दीपक ध्यानी, सुबोध नेगी, मनोज खत्री, दिगंबर कुकरेती जनार्जन गौड़,सरोज देवी, मनोरमा देवी, चंडी  प्रसाद कुकरेती, देवेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments