Latest news
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन कें... मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगीः भट्ट भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण, तीन आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा फिर आयेंगी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं खटीमा में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

[t4b-ticker]

Monday, June 15, 2026
Homeउत्तराखण्डबैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा

बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा

देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में दो पक्षों में आपसी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों को अंजाम देकर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा।
गौर हो कि सहसपुर पुलिस स्टेशन के बैरागीवाला में हिंसक झड़प की घटना के बाद रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों के आसपास आगजनी और पत्थरबाजी की। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी में कुछ चोटिल हुए हैं। वहीं मामले में अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की हई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुई है। वहीं प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments