Latest news
जिला प्रशासन की क्यूआरटी की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक दुकान से बरामद किए 135 व्यावसायिक सिलेंडर; म... हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से की भेंट सीएम धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2 बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण जिले के सरकारी स्कूलों को मिली डिजिटल रफ्तार, सभी 168 विद्यालयों में पहुंचे स्मार्ट टीवी; स्मार्ट टी... यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी विरासत कला उत्सव में सजी शास्त्रीय नृत्य की अनुपम छटा, लेखक गाँव में झूमे दर्शक चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डॉ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखण्डभगवान उद्धव और गरुड़ उत्सव डोलियां पहुंचीं बदरीनाथ

भगवान उद्धव और गरुड़ उत्सव डोलियां पहुंचीं बदरीनाथ

चमोली। बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार चार मई को विवि विधान से पूजा अर्चना के साथ खोले जायेंगे। जिसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है। कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत शनिवार को भगवान उद्धव और गरुड़ उत्सव डोलियां के अलावा आदि गुरु शंकराचार्य जी गद्दी परम्परा अनुसार बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। जबकि भगवान कुबेर जी की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर में पहुंच गई है।
बदरीनाथ धाम के कपाटोत्सव के लिए बीकेटीसी (बदरी केदार मंदिर समीति) की ओर से भगवान बदरी विशाल के मंदिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। सुबह 6 बजे भगवान बदरी विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। इसके बाद दो मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। वहीं अब चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद उत्तराखंड चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments