Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दिया

भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दिया

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रभारी एवं मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रणनीति को अंतिम रूप दिया है। पार्टी शीघ्र सभी विधानसभा क्षेत्रों के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के चयन के लिए पर्यवेक्षक भेजेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में पंचायत चुनावों के संदर्भ में दो महत्वपूर्ण बैठक हुई। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदेश टोली बैठक हुई, तदुपोरांत प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुए। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए पार्टी के समर्थित प्रत्याशी चयन हेतु पर्यवेक्षकों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही इस बार प्रत्येक प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने की योजना बनाई गई।
श्री चौहान ने बताया कि बैठक में निश्चित किया गया है कि जैसे ही चुनाव तिथि और आरक्षण की अंतिम घोषणा होगी, पर्यवेक्षकों को क्षेत्रों में भेज दिया जाएगा। जहां वह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। जिस पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा क्षेत्र, समाज, वर्ग और पार्टी रणनीति के अनुसार विचार विमर्श उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। इसी तरह अधिकांश प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पर कमल खिलाने के लिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। बैठक में पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट किया गया, अधिकांश प्रधान बीडीसी एवं ब्लॉक प्रमुख और सभी जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बनवाना। टोली बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, राजपुर विधायक खजान दास, सरकार ने दायित्वधारी ज्योति गैरोला और रुचि भट्ट ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments