Latest news
धामी सरकार ने किया हीट वेव से निपटने के लिए विस्तृत प्लान तैयार खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, फलों-सब्जियों के 33 नमूने जांच को भेजे देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाएः सीएम मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया कामः मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीतिः सीएम धामी सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव ने कुंभ से संबंधित कार्यों के शासनादेश शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पीएम, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं सीएम को सौंपा गया ज्ञापन एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा फोकस

[t4b-ticker]

Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने देहरादून कैंट विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पहलगाम हमले पर देशवासियों के मन की बात, दुनिया भर को सुना दी है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि आक्रोश और प्रतिकार की आग में अब आतंकियों और उनके आकाओं का स्वाह होना तय है।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पूर्व, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधन में उन्होंने कहा, आज पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर जो कुछ कहा, वह देशवासियों को पहुंचे आघात और पीड़ा को दर्शाता है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया है कि आक्रोश और प्रतिकार की ज्वाला से देश के दुश्मनों का समूल नाश होना तय है। उनके संदेश के बाद 140 करोड़ भारतवासी उनके पीछे एकजुट हैं और उनके प्रत्येक कदम पर साथ मजबूती से खड़ा हैं। निर्दोषों के हत्यारों और उनके आकाओं को भारतीय सेना द्वारा कठोरतम सजा देना अब निश्चित हो गया है।
वहीं पीएम के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार भी एक एक पाकिस्तानी को ढूंढ ढूंढ कर उन्हें वापिस देने की कार्यवाही में जुटी है। जिसमें सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। बावजूद इसके जो छिपने बचने की कोशिश करेंगे, उनपर कठोर कानूनी कार्यवाही हमारी सरकार करेगी। यह कार्यक्रम कैंट विधानसभा के माँ नंदा देवी मंडल के बूथ संख्या 123 यमुना कॉलोनी में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में सामूहिकता से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को सुनने वहां स्थानीय विधायक सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष श्रीदेव सूमन नगर सुमित पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments