Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का स्थापना दिवस और अभिनंदन समारोह धूमधाम...

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का स्थापना दिवस और अभिनंदन समारोह धूमधाम से मना

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति, उत्तराखंड ने अपना स्थापना दिवस एवं अभिनंदन समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर किसानों के हितों पर जोर दिया गया और उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन की कमान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बखूबी संभाली। नूपुर बडोला ग्रुप ने अपनी मनमोहक सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जस्टिस राजेश टंडन ने अपने संबोधन में सरकारों से किसानों की मांगों को नजरअंदाज न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, किसान हमारे अन्नदाता हैं। मैं हमेशा किसानों का हितैषी रहा हूं और संघर्ष के समय में उनके साथ खड़ा हूं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों पर जब भी कोई संकट आएगा, वे 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे। श्री टंडन ने इस सफल आयोजन के लिए सुरेंद्र दत्त शर्मा को बधाई दी और संरक्षक होने के नाते यूनियन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दोहराया। नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने किसानों को संबोधित करते हुए निगम से संबंधित उनकी मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करने का वादा किया। इस अवसर पर हरिद्वार से कौशल गिरी महाराज और वृंदावन से उद्धव कौदण्ड, प्रख्यात भागवत कथा व्यास, ने कार्यक्रम में आकर किसानों को अपना आशीर्वाद दिया।
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष डी.पी. सिंह तोमर और प्रदेश सचिव अक्षय सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी शोभा बढ़ाई और आयोजकों को बधाई दी। विधानसभा राजपुर के विधायक खजान दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, और अशोक वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। स्वरकोकिला डॉ. सोनिया आनंद रावत के मधुर गीतों ने समारोह में विशेष उत्साह भर दिया। भाकियू एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने इस अवसर पर अपनी टीम के लगभग 40 सदस्यों को हरा पटका और मोमेंटो देकर सम्मानित किया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और राज्य के लिए निरंतर कार्य कर रहे व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। संगठन में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए, अनिता नेगी को विभों वर्मा की जगह महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने में राकेश मिश्रा, स. तरनजीत चड्ढा, जितेंद्र सेमवाल, संदीप गोस्वामी, गजेंद्र साहनी, मुकेश साहनी, गौतम पंडित, एन.के. गुप्ता, पूजा राजपूत, अमर सिंह यादव, शिवम अग्रवाल, फिरोज अख्तर, रवि फ्रांसिस, मुफ्ती ताहिर कासमी, सरदार गुरदीप सिंह, सलीम अहमद आदि का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments