Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते देहरादून में बने बाढ़ जैसे हालात

भारी बारिश के चलते देहरादून में बने बाढ़ जैसे हालात

देहरादून। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में रात से ही जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के कारण नदियों और बरसाती गदेरे भी अफान पर आ गए है। इस वजह से देहरादून के कई इलाकों में नदियों का पानी आ गया है और वहां बाढ़ जैसे हालत बन गए है। देहरादून की कई गली-मोहल्लों में तो पानी का बहाव इतना तेज है कि लोग डर के मारे घरों से भी नहीं निकल रहे है, जिसके बाद उन इलाकों में पुलिस और एसडीआरएफ को भेजा गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पानी में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।
राजधानी के कृष्ण एनक्लेव, कैलाशपुर और पिट्टूवाला रोड पर बारिश का पानी इस कदर बह रहा है कि मानों सड़कों पर ही नदियां बह रही है। कृष्ण एनक्लेव और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। कई लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं, क्योंकि पानी का लेवल और बहाव इतना तेज है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर दून पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस नियमित रूप से नदी-नालों के किनारे बस्तियों और आवासीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए लाउड हेलरो के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और बरसात के दौरान नदी-नालों के किनारे न जाने के सम्बंध में सचेत कर रही है। साथ ही संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि देहरादून में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण आसन नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कोतवाली पटेल नगर के भूड़पुर क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी में जलभराव होने के कारण कुछ लोग अपने घरों में फंस गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कोतवाली पटेल नगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी नयागांव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घरों में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे इस तरह की हालत बने रहने की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह के अलर्ट हो रखा है। देहरादून के अलावा बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments