Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने मसूरी क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की समीक्षा...

मंत्री जोशी ने मसूरी क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की समीक्षा की

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में अमृत कार्यक्रम के तहत मसूरी क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि मसूरी देश का प्रमुख पर्यटक स्थल है जिसमें लाखों पर्यटक प्रति वर्ष यहां पर्यटन हेतु आवागमन करते हैं साथ ही मसूरी की आबादी में भी निरंतर वृद्धि हो रही है जिससे मसूरी क्षेत्र के लिए पेयजल संबंधी सुविधाओं का होना नितांत आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि उक्त को दृष्टिगत रखते हुए हाल ही में लगभग 144 करोड़ रूपये की पेयजल योजना बनाई गयी है जिसके द्वारा 07 एमएलडी पानी को पहुंचाया जा रहा है जबकि इस क्षेत्र में पहले से ही 07 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिर भी मसूरी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर आये दिन अनियमितता की शिकायत आती रहती है जिसके संबंध में जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई है।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि जल संस्थान तथा जल निगम के अधिकारियों से मसूरी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाले 15 दिनों के भीतर प्रत्येक वार्डों में सर्वेक्षण करते हुए पानी की आपूर्ति को निर्बाध रूप से सुचारू कराया जाना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि मसूरी क्षेत्र के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए हाल ही में बीजापुर से पानी मुहैया कराने हेतु लगभग 46 करोड़ रूपये की योजना का टैन्डर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आने वाली गर्मियों में क्षेत्र की जनता को पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों को आपसी समन्वय रखते हुए पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण ससमय करने के निर्देश दिये। बैठक में चेयरमैन मसूरी नगरपालिका मीरा सकलानी, अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पाण्डे, अपर सचिव सचिव शहरी विकास विभाग संतोष बडोनी तथा पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments