Latest news
कौशल विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के मंत्री बहुगुणा ने दिए निर्देश आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाएः कौशिक नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का माध्यम बनेगाः सीएम मुख्यमंत्री की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय आईपीएससी टेनिस टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन दृढ़ संकल्प के आगे नहीं कोई सीमा, अनुराग रावत ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति एसआईआर के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण एईएसएल देहरादून के 16 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मंत्री गणेश जोशी ने किया सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत

[t4b-ticker]

Tuesday, June 2, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘मन की बात’ से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साहः रेखा आर्या

‘मन की बात’ से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साहः रेखा आर्या

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को देहरादून स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी ‘मन की बात’ का एपिसोड प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक एवं मार्गदर्शन देने वाला रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों और युवाओं की उपलब्धियों को कितना महत्व देते हैं, यह इस बात से स्पष्ट है कि उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत ही खिलाड़ियों की उपलब्धियों के उल्लेख से की।
उन्होंने कहा कि गुरविंदर सिंह द्वारा 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने तथा अनीमेष सहित अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने देश की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही भीषण गर्मी से बचाव, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह देकर जनस्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया।
रेखा आर्या ने कहा कि जल संरक्षण और नदियों की सुरक्षा पर प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संदेश भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों को एक साथ जोड़कर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments