Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने आपदा प्रभावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

महाराज ने आपदा प्रभावित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज दूसरे दिन भी जनपद देहरादून के भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में हुए सड़कों, पुलों को हुए नुकसान और उसके बाद किये जा रहे मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज दूसरे दिन गुरुवार को जनपद देहरादून के भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में हुए सड़कों, पुलों को हुए नुकसान और उसके बाद किये जा रहे मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 07, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, झाझरा सेतु के समीप और किमाड़ी-मसूरी रोड़ गजियावाला में क्षतिग्रस्त सिंचाई विभाग की नहर का स्थलीय निरीक्षण किया।
श्री महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बादल फटने से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों को नवरात्रि से पूर्व तमसा नदी के दोनों ओर स्थित मंदिरों में आवागमन के फोल्डिंग ब्रिज लगाने की संभावना के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त 8 सेतुओं में से 05 सेतुओं पर स्थाई रूप से कार्य करवा कर यातायात हेतु चालू करवा दिया गया है। देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग में शिव मंदिर की पास क्षतिग्रस्त सेतु पर बैली ब्रिज बनाकर उसे यातायात हेतु खोल दिया गया है। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार शर्मा सहित लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments