Latest news
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम में पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ श्रद्धालुओं के लिए खुले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला आरक्षण के विरोधी विपक्ष को जनता सिखाएगी सबकः आर्या

महिला आरक्षण के विरोधी विपक्ष को जनता सिखाएगी सबकः आर्या

अल्मोड़ा। महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा मतदान किए जाने के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त करने हेतु अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने आधी आबादी को उनके अधिकार से वंचित कर गंभीर गलती की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ हुए इस व्यवहार का परिणाम विपक्षी दलों को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस अपमान को याद रखेंगी और चुनाव में विपक्षी दलों को करारा जवाब देंगी। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने देखा है कि असंभव माने जाने वाले कार्य भी उनकी सरकार में संभव हुए हैं, और महिलाओं को आरक्षण दिलाने का श्रेय भी अंततः इसी सरकार को मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments