Latest news
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिलाओं के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर महिला कांग्रेस ने...

महिलाओं के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर महिला कांग्रेस ने किया मंत्री रेखा आर्य के पति के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के सम्बन्ध में दिये गये आपत्तिजनक बयान के खिलाफ आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्याेत रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव कर अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी और गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में यमुना कॉलोनी गेट पर एकत्र हुए जहां से नारेबाजी करते हुए मंत्री रेखा आर्य के आवास की ओर कूच किया।
प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष हो चुके हैं परन्तु अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है क्योंकि हत्याकांड में जिस वीआईपी का जिक्र हुआ था वह नाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी के रूपमे सामने आया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में राज्य में जितने भी महिला अपराध के मामले सामने आये हैं उनमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता जग जाहिर है उल्टे पुलिस द्वारा पीड़ितों को ही प्रताड़ित करने का काम किया है।
ज्योति रौतेला ने राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के सम्बन्ध में दिया गया सार्वजनिक बयान कि ’’बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं” की भी कडे शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस साहू के बयान की कठोर शब्दिं में निन्दा ही नहीं करती अपितु रेखा आर्य से भी महिला सशक्तिकरण मंत्री होने के नाते स्पष्टीकरण की मांग करती है।
ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ थाना डालनवाला में भी मामला दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की। ज्योति रौतेला ने कहा कि गिरधरी लाल साहू का यह बयान भाजपा की विकृत मानसिकता को दर्शाता है जिनकी नजरों में महिलाओं की अस्मिता की कीमत लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकारें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति की बयानबाजी महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शा रही है। उन्होंने डालनवाला थाने में प्रथम सूचना दिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। महिला कांग्रेस ने रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू से सार्वजनिक मॉफी की भी मांग की है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उमिला ढौंडियाल थापा, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सविता सोनगर, रॉबिन त्यागी, पिया थापा, अनीता सकलानी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू, गौरव आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments