देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने महिला मोर्चा बैठक को संबोधित करते हुए कहा, मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा, अधिक सशक्त होकर जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा एक महत्वपूर्ण श्परिचयात्मक बैठक में उन्होंने यह बात कही। इस बैठक में संगठन के महिला शीर्ष प्रदेश नेतृत्व सहित महिला मोर्चा की नवनियुक्त व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में मातृ शक्ति को केंद्र में रखते हुए देश और प्रदेश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण में पार्टी की महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस उद्देश्य से संसद और विधानसभाओं में मातृ शक्ति का 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करवाया गया है, लखपति दीदीयों की संख्या अब करोड़ों में ले जाने की तैयारी है, मुद्रा लोन से लेकर जन जन खातों में महिला प्राथमिकता है, गरीब कल्याण, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं महिला केंद्रित हैं, राज्य में भी नौकरियों में आरक्षण से लेकर अनेकों मातृ शक्ति आधारित योजनाएं संचालित हैं। उसके मद्देनजर हमें अपने सेवा भाव और सक्रियता से पहले से अधिक माताओं, बहिनों और बेटियों का आशीर्वाद 2027 के चुनावों में प्राप्त कर जीत की हैट्रिक लगानी है।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने इस बात को रेखांकित किया कि उत्तराखण्ड के विकास और संगठन को धरातल पर मजबूत करने में महिलाओं का योगदान हमेशा से अतुलनीय रहा है। मातृशक्ति के इसी सहयोग से भाजपा राज्य में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों को गति देगी।
घ्इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट, मोर्चा प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री हिमानी डिमरी वैष्णव, रश्मि रस्तोगी सहित मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों की मोर्चा अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की समस्त देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगीः भट्ट
RELATED ARTICLES


