Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून काल और केदारनाथ यात्रा को देखते हुए लिया गया निर्णय

मानसून काल और केदारनाथ यात्रा को देखते हुए लिया गया निर्णय

रुद्रप्रयाग। मानसून काल और केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोडनें के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी उक्त आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होने बताया कि आपदा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन को लेकर समस्त कार्यालयाध्यक्षों एवं अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा तथा कर्मचारी अपने कार्यालयाध्यक्ष से विधिवत अवकाश स्वीकृत कराकर ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे, प्रत्येक कार्यालय में न्यूनतम आवश्यक मानव संसाधन हर समय उपलब्ध रहना अनिवार्य है, जिससे जनहित से जुड़ी सेवाओं में कोई व्यवधान न हो। उन्होने ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उक्त आदेशों का उल्लंघन किया, तो उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, कहा कि प्रशासन को हर आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा, जिसमें सभी विभागों का आपसी समन्वय एवं तत्परता अत्यंत आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments