Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवकी काण्डपाल पत्नी स्व० जयदत्त काण्डपाल, कुसुमखेडा, हल्द्वानी, नैनीताल को दिनांक 17.05.2023 से 20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सम्मान पेंशन अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने अमृत 2.0 योजना के अन्तर्गत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नं. 59 सीतापुर सरोवर में वाटर बॉडी रिजुविनेशन योजना हेतु 1.68 करोड, सिंचाई विभाग के अन्तर्गत विकासखण्ड रायपुर बांदल नदी में नहर के शीर्ष पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्य हेतु 2.19 करोड, बीजापुर नहर के हैड का सुदृढीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु 5.00 करोड तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अन्तर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 84.45 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान है।
मुख्यमंत्री ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर रा० बालक छात्रावास कण्डोली, देहरादून में अनुरक्षण कार्य हेतु 46.56 लाख, राजा बाबू पब्लिक इण्टर कॉलेज आसफग्रान्ट हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) हेतु 2.00 लाख तथा इण्टरमीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) हेतु 3.00 लाख कुल 5.00 लाख का आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान तथा हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में 1.00 लाख प्रतिवर्ष की आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा जिला कारागार, देहरादून में वर्तमान भूमिगत विद्युत केबल एवं पैनल को बदलकर समुचित क्षमता की आर्मरड केबल व पैनल स्थापित किये जाने हेतु 85.22 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत अखुली ग्राम पंचायत में सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु 54.80 लाख, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जोशागाँधी नगर से कोटाखड़िक इमला ट्रैक रूट/अश्वमार्ग (टीएसपी) के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 30.55 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अन्तर्गत ग्राम सभा घुर्चू तोक पंतरा से अखुली तोक बुर्गर तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु 83.93 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments