Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 183.97 करोड़ की धनराशि...

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 183.97 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत सड़क, रोपवे, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, हवाई अड्डो आदि से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए घ् 183.97 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग में रोपवे निर्माण हेतु फिजिबिलटी अध्ययन कराये जाने हेतु प्राविधानित घ् 3.30 करोड़, यमनोत्री बड़कोट-पौंटी मोटर मार्ग के किमी० 2 से बड़कोट हैलीपैड तक के मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व हैलीपैड की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किये जाने हेतु घ् 1.89 करोड़, जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर रुड़की आवासीय परियोजना में परियोजना स्थल तक पहुंच मार्ग दिल्ली रोड से मंगलौर रजबाहे की पटरी से गोरखनाथ मंदिर होते हुए मार्ग निर्माण कार्य हेतु घ् 2.49 करोड़ तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, रूद्रपुर के निर्माण कार्यों हेतु पुनरीक्षित आंगणन 35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत कोपा स्थित श्मशान घाट का निर्माण व नवीनीकरण कार्य हेतु घ् 80 लाख, नगर निगम, कोटद्वार के क्षेत्रान्तर्गत ए०बी०सी० सेंटर के निर्माण कार्य हेतु 2.68 करोड़, कलस्टर विद्यालय योजनान्तर्गत जनपद देहरादून एवं टिहरी में चिन्हित कुल 03 विद्यालयों क्रमशः रा०इ०का० जखण्ड, रा०इ०का० ओखलाखाल तथा रा०इ०का० सोरना डोभरी के निर्माण कार्य हेतु घ् 5.46 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अन्तर्गत शाराद घाट पुनर्विकास परियोजना के निर्माण कार्य हेतु घ् 107.35 करोड़ के साथ ही राज्य के समस्त जनपदों के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसरों में वी०सी० संसाधन के माध्यम से साक्षी की परीक्षा कराये जाने हेतु 21 जनरेटर 7.5 केवीए क्रय किये जाने हेतु कुल धनराशि घ् 15.55 करोड के साथ ही जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत बिगराबाग से चकरपुर तक के भाग को उच्चीकृत कर एक लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तन किये जाने हेतु घ् 9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments