Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामना

मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के माध्यम से अखण्ड भारत का सपना पूरा किया तथा भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने हमें ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिये देश का प्रत्येक नागरिक उनका ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती वर्ष है। यह एक ऐसा अवसर है जो देश के लिये गर्व और प्रेरणा देने वाला है। सरदार पटेल का ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments