Latest news
मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत मुख्यमंत्री युवाओं से सपने पूछ रहे हैं, पहले अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड तो दिखाएंः गरिमा मेहरा द... सामने आ रहे घोटाले राजनीतिक भ्रष्टाचार का असली काला चेहराः चमोली पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर गंभीर प्रहारः जेयूयू आपदा के समय अग्निशमन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएः सीएम मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

[t4b-ticker]

Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के अंतर्गत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ये सभी मेधावी विद्यार्थी अखबार वितरण करने वाले एजेंटों के परिश्रमी परिवारों से संबंधित हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे न केवल अपने परिवारों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के परिश्रम और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि उनके बच्चे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि वे आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और अपने लक्ष्य को कभी न छोडें। इस अवसर पर महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी सहित दैनिक जागरण समूह के वरिष्ठ अधिकारी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments