Latest news
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋत... शहीद के सम्मान के साथ विकास की नई इबारतः एमडीडीए की योजनाओं से बदलेगी मसूरी विधानसभा क्षेत्र की तस्व... पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय स्वीकृति सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने किया एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन का आयोजन मुख्य सचिव ने आयुष मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिजाइन पर मिलेगा 50 हजार का इनाम

[t4b-ticker]

Tuesday, August 4, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुंवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 72.67 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में 43.60 लाख, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत महाबगढ़ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 1.69 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 1.02 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाये जाने हेतु 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में 85.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु 90.16 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 54.09 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कलझीपा जोशी में स्थापित गुरु गोरखनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु 99.61 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.76 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में मोस्टामानू मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतुु 98.27 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 39.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में तामली से रूपालीगाड से सीम तक मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 79.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 47.66 लाख तथा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों के नुकसान से बचाव हेतु घेरबाडध्जाल एवं सुरक्षा दीवार एवं नाकिल नामे से कुआं तक सी०सी० रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु 93.85 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 56.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किये जाने हेतु 5.00 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments