Latest news
बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधानः खेल मंत्री रेखा आर्या राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की बैठक में दिनेश मलिक बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी नन्हे बच्चों के सपनों को मिलेगी वैश्विक उड़ानः कै. मुकुल महेंद्रु बीज बम अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यमः डॉ. धन सिंह रावत मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 28 करोड़ रु की वित्तीय स्वी... देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

[t4b-ticker]

Sunday, July 12, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने भुवन चंद्र खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने भुवन चंद्र खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री धामी सीधे स्वर्गीय श्री खण्डूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान करने में स्वर्गीय श्री खण्डूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यहित में अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री खण्डूरी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी सहित अन्य परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश की अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments