Latest news
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 42.47 करोड़ एवं थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के अन्तर्गत 27.60 करोड़ अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी की तहसील जाशीयाड एवं तहसील डुण्डा के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की प्राकृतिक आपदा से कुल 09 प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत है, को 4 हजार प्रतिमाह की दर से है 06 माह के किराये के भुगतान हेतु 2.16 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई मास्क लाईट लगाये जाने हेतु 29.32 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के पूर्ति हेतु 380.12 लाख के सापेक्ष 97.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 58.67 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थराज पुष्कर राजस्थान में उत्तराखण्ड आश्रम प्रदेश से बाहर धर्मशाला में जैनसेट, पानी की समस्या एवं सोलर पैनल आदि की व्यवस्था हेतु 50.00 लाख का अनुदान स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments