Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों की विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण के साथ समाज को नई दिशा में भी बडी भूमिका होती है। शिक्षा के विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वही देश और समाज आगे बढते हैं जहां गुरुजनों का सम्मान होता है। अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हमें प्रयासरत रहना होगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए उनका आह्वान किया कि वे गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना का अनुसरण कर देश व प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments