Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए डोईवाला और हरबर्टपुर नगर पालिका के...

यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए डोईवाला और हरबर्टपुर नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-5 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को युद्धस्तर पर संपादित किए जाने हेतु नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्डाे में विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्ड क्षेत्रान्तर्गत यूसीसी पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोडल अधिकारी नामित किया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के प्रत्येक वार्ड में नामित पर्यवेक्षक यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु सीएससी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थान चिन्हित करते हुए निर्धारित तिथि को समय पर पंजीकरण शिविर हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथियों में शिविरों के आयोजन एवं पंजीकरण हेतु वांछित अभिलेखों के सम्बन्ध में में सम्बन्धित वार्ड में शिविर से पूर्व ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर के आयोजन स्थल पर बैनर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मा० जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित कर उनको भी अपने स्तर से पंजीकरण शिविरों के आयोजन, तिथि एवं स्थल सम्बन्धी सूचना का प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु अनुरोध किया जाए। नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत शिविरों के आयोजन उपरान्त पंजीकरण की प्रगति सूचना संलग्न प्रारूप पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के जल जीवन मिशन प्रकोष्ठ के ई-मेल आई०डी० पर दैनिक रूप से सांय 5.00 बजे तक उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत समान नागरिक संहिता के अन्तर्गत अधिकाधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण कराए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
नगर पालिका परिषद डोईवाला के मिशरवाला, आर्यानगर, कर्न्हावाला, बारूवाला, बिचली जौली व स्वामी रामनगर वार्ड में 21 मई को पंजीकरण शिविर लगेगा। जौलीग्रांट, अथरोवाला-1, अथरोवाला-2, भानियावाला, केशवपुरी व राजीव नगर वार्ड में 22 मई को शिविर लगेगा। त्रीघराट, खट्टा, नियमवाला, तेलीवाला में 23 मई को और कुर्कावाला, प्रेम नगर, चांदमारी, अंबेडकर नगर वार्ड में 24 मई 2025 को विशेष पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के बंशीपुर व आदर्श विहार वार्ड में 22 मई को, फतेहपुर पश्चिम व  असानबाग वार्ड में 23 मई को, रामबाग व विवेक विहार वार्ड में 24 मई को टी-स्टेट व आदर्श नगर वार्ड में 25 मई को तथा हरिपुर वार्ड में 27 मई,2025 को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments